केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आज से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध, 19 आइटमों की परमिशन नहीं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आज से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध, 19 आइटमों की परमिशन नहीं

(Single use plastic ban): देश में करीब 4 दशकों से प्लास्टिक भी एक बड़ी समस्या रही है। ‌ देश में इसका इस्तेमाल घटने के बजाय लगातार बढ़ता चला गया। जिससे आज सड़कों, नालियों आदि स्थानों पर प्लास्टिक के ढेर लगे हुए हैं। मौजूदा समय में भारत में प्लास्टिक का इस्तेमाल इतना अधिक हो रहा है कि यह पर्यावरण के लिए भी बड़ा खतरा बन गई है। दुकानों पर प्लास्टिक की थैलियां सजी रहती है। हाल के कुछ वर्षों में प्लास्टिक की थैली के इस्तेमाल में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। सिंगल यूज प्लास्टिक यानी प्लास्टिक से बनी ऐसी चीजें, जिसका हम सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इस्तेमाल कर फेंक देते हैं और जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। ‘आज, 1 जुलाई से केंद्र सरकार ने कठोर फैसला लेते हुए अब पूरे देश भर में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर बैन लग रहा है’। इसके तहत प्लास्टिक से बनी कई चीजें मिलनी बंद हो जाएंगी। केंद्र सरकार के इस फैसले पर समर्थन के साथ विरोध भी दिखाई देगा। इसका बड़ा कारण यह है कि दुकानदारों और देशवासियों को प्लास्टिक के इस्तेमाल करने की आदत पड़ गई है। अधिकांश लोग घरों से सामान लेने के लिए थैला (झोला) लेकर नहीं निकलते हैं। थैलियों में सामान लाना फैशन भी समझा जाता है। लोगों को यह सोच बदलनी होगी और देश में पर्यावरण स्वच्छ रहे इसके लिए प्लास्टिक से बनी चीजों का बहिष्कार करना पड़ेगा। यह सरकार नहीं हमारी भी जिम्मेदारी है हम जिम्मेदार नागरिक बने। देश को साफ सुथरा बनाने में हमेशा एक्टिव रहे। बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने उन सामानों की लिस्ट जारी की है, जिन पर रोक लग रही है। इसे बनाने और बेचने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। बैन किए गए प्रोडक्ट बनाने या बेचने पर 7 साल की जेल और 1 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा। देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक के लगभग 19 ऐसे आइटम हैं जिन्हें प्रतिबंधित किया जा रहा है। इन आइटम के इस्तेमाल पर पूरी तरीके से प्रतिबंध रहेगा और अगर किसी को इनका इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी चीजों में वे चीजें शामिल हैं जिन्हें एक बार इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है जिसमें प्लास्टिक के स्ट्रॉ, ईयर बड्स, गुब्बारों में लगने वाली प्लास्टिक की स्टिक, सजावट में इस्तेमाल होने वाला थर्माकोल, आइसक्रीम स्टिक, कैंडी स्टिक, प्लास्टिक के कप, प्लास्टिक के झंडे, प्लास्टिक की चाकू-छुरी, ट्रे, प्लास्टिक की मिठाई के डिब्बे, शादी के कार्ड पर इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक शीट, मिठाई के डिब्बे पर इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक शीट, सिगरेट के पैकेट पर लगी प्लास्टिक की पन्नी आदि जैसे करीब 19 आइटम हैं जिन पर 1 जुलाई से प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

Related posts

(Yamunotri Dham door closed 27 October Thursday) गंगोत्री, बाबा केदारनाथ धाम के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए

admin

कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड में शुरू हुई बर्फबारी, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोगों के खिले चेहरे

admin

सीएम धामी ने उत्तराखंड की सबसे बड़ी अक्षय पात्र रसोई का किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment