एशिया कप टूर्नामेंट से 4 दिन पहले बीसीसीआई का बड़ा फैसला, वीवीएस लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

एशिया कप टूर्नामेंट से 4 दिन पहले बीसीसीआई का बड़ा फैसला, वीवीएस लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी


(VVS Lakshman team India Asia Cup tournament BCCI head coach) : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 4 दिन बाद यानी 28 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने आज बड़ा फैसला लिया। ‌भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का अंतरिम हेड कोच बनाया गया है। बीसीसीआई ने यह फैसला टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लिया है। ‌‌राहुल द्रविड़ जब तक निगेटिव नहीं हो जाते हैं तब तक लक्ष्मण जिम्मेदारी संभालेंगे। बीसीसीआई के इस एलान के बाद वीवीएस लक्ष्मण जिंबाब्वे से दुबई पहुंच गए हैं। दुबई में लक्ष्मण टीम इंडिया से हेड कोच के रूप में जुड़ गए हैं। बता दें कि एशिया कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को होनी है। अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले कि दोनों देशों के खेल प्रशंसक इंतजार कर रहे हैं। ‌

BCCI tweet

Related posts

पहलगाम हमला : ब्रिटिश पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को किया फोन, कहा- भारत के लोगों के साथ खड़ा है यूके

admin

UP Karauli Sarkar Santosh Singh bhadoriya चमत्कारिक बाबा ! : डॉक्टर के साथ मारपीट के लगे आरोप के बाद अचानक देश भर में चर्चा में आए करौली शंकर बाबा, यूपी के इस जिले में जन्मे बाबा किसान आंदोलन से चमके और बनाया करोड़ों का साम्राज्य, देखें वीडियो

admin

अलकायदा का आतंकी सरगना अल जवाहिरी के खात्मे के बाद भाजपा सांसद ने कहा, “भारत में भी कई ऐसे जानवर, जिन्हें चुन-चुनकर मारा जाना चाहिए”

admin

Leave a Comment