Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

वाराणसी ज्ञानवापी विवाद के मामले में कोर्ट में दोनों पक्षों की हुई सुनवाई, इस तारीख को आएगा फैसला


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद के मामले में कोर्ट में आज महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। ‌ दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। ‌अदालत अब 12 सितंबर को फैसला सुनाएगी। ज्ञानवापी केस की सुनवाई के दौरान औरंगजेब की भी एंट्री हो गई है। वादिनी महिलाओं का कहना है कि ज्ञानवापी की संपत्ति को वक्फ की संपत्ति कहना एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी है। अगर औरंगजेब ने ज्ञानवापी मस्जिद की संपत्ति दान की थी तो वह डीड कोर्ट में पेश की जाए। इस मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से दलीलें पूरी होने के बाद आज हिंदू पक्ष आपत्ति पर जवाब दाखिल करेगा।

Leave a Comment