आजमगढ़ में मौजूद योगी सरकार के मंत्री को अचानक हाईकमान का बुलावा, कार्यक्रम को बीच में छोड़ पहुंचे दिल्ली, यूपी में हलचल तेज - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

आजमगढ़ में मौजूद योगी सरकार के मंत्री को अचानक हाईकमान का बुलावा, कार्यक्रम को बीच में छोड़ पहुंचे दिल्ली, यूपी में हलचल तेज


उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राजधानी लखनऊ में सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। कई दिनों से भाजपा हाईकमान यूपी में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर लगातार मंथन किए हुए हैं। अब एक और नया नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए सुर्खियों में है। योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी आज सुबह सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ गए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही दिल्ली से भाजपा हाईकमान ने उन्हें तत्काल पहुंचने के लिए कहा। हाईकमान के आदेश मिलते ही पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी आजमगढ़ में सभी कार्यक्रम को छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए। अचानक आजमगढ़ से दिल्ली पहुंचे भूपेंद्र चौधरी लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। भूपेंद्र चौधरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। भूपेंद्र चौधरी 1991 से बीजेपी से जुड़े हैं। वो योगी आदित्यनाथ की सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं और जाट बिरादरी से ताल्लुक रखती हैं। चर्चा यह भी है कि उनके नाम पर उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष की मुहर लग चुकी है। लेकिन अभी तक कोई भाजपा हाईकमान की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि भूपेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी से तीन दशक से जुड़े हुए हैं। वे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से ताल्लुक रखते हैं।

Related posts

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ये लोग सवार थे, बुरी तरह जले शव

admin

Virat Kohli Wife Anushka Sharma Mandir Worship : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे

admin

Cyclone Biparjoy Anchoring : गजब रिपोर्टिंग ! चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर समाचार चैनलों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा, न्यूज़ रूम में छाता लेकर तो दूसरी हेलीकॉप्टर लेकर पहुंची, पाकिस्तान में एक मीडियाकर्मी तो माइक लेकर समुद्र में ही कूद गया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment