September 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बड़ा फैसला : सीएम धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 5 परीक्षाओं को किया रद

(Uttarakhand CM Dhami cabinate meeting) : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कि आयोजित परीक्षा में पेपर लीक मामले में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा एलान किया। राजधानी देहरादून में शुक्रवार शाम को आयोजित कैबिनेट की बैठक में। सीएम धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कुछ परीक्षाओं को रद कर दिया है। सीएम धामी ने कैबिनेट बैठक में 770 पदों के लिए आयोजित होने वाली 5 भर्ती परीक्षाओं को रद कर दिया है। इनमें वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स की परीक्षाएं शामिल हैं। इनमें वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स की परीक्षाएं शामिल हैं। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने जल्द ही परीक्षाओं का एक कैलेंडर जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment