एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो बसों की भीषण टक्कर, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल, सीएम योगी ने जताया शोक, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो बसों की भीषण टक्कर, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल, सीएम योगी ने जताया शोक, वीडियो

आज एक बार फिर एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्थित जनपद बाराबंकी के पास हुआ है। इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों को समुचित उपचार के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। बता दें कि सोमवार सुबह बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर  बिहार से दिल्ली जा रही दो डबल डेकर बसों में टक्कर हो गई। एक डबल डेकर बस को दूसरी डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पॉइंट 25 पर हुई है, जिसमें 8 यात्रियों की मौत हुई है और दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।  हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर काफी देर तक ट्रैफिक रुका रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू कराया। 

Related posts

UP cabinet meeting : सीएम योगी ने दी सौगात, यूपी में खुलेंगे चार नए प्राइवेट विश्वविद्यालय, इन शहरों में खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी 

admin

Up Prayagraj ateek Ahmad Ashraf Ahmad Murder : बड़ी खबर : माफिया अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या, घटना के बाद मचा हड़कंप

admin

बसपा विधायक रामबाई परिहार शादी समारोह में फिल्मी गाने पर जमकर थिरकीं

admin

Leave a Comment