भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, यूपी चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को मिला साथ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, यूपी चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को मिला साथ

आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खास रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उसके कुछ देर बाद ही प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस का साथ भी मिल गया। ‌बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। रानी ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी। एक्ट्रेस रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया है और कांग्रेस के कैंपेन ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ का प्रमोशन भी किया है। फोटो के साथ रानी ने कैप्शन लिखा, एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है, प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर।

Related posts

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र को मिली राहत

admin

विधानसभा टिकट को लेकर प्रतापगढ़ में मंच पर ही सपा नेता आपस में भिड़े

admin

अब सीएम योगी ने यूपी के मदरसों पर लिया एक और बड़ा फैसला, अखिलेश सरकार का फैसला भी खत्म किया

admin

Leave a Comment