Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदला

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने फैजाबाद को अयोध्या, इलाहाबाद को प्रयागराज, मुगलसराय को दीन दयाल उपाध्याय नगर बना दिया है। बुधवार को यूपी सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रख दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के नाम परिवर्तित करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Leave a Comment