Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म

देव दीपावली के लिए बनारस को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया


देव दीपावली 7 नवंबर 2022, सोमवार को मनाई जा रही है। 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के कारण देव दीपावली एक दिन पहले मनाई जा रही है। इस दिन देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी कृपा बनी रहती है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। काशी के घाट रंग-बिरंगी रोशनी से जगामगा रहे हैं । बता दें कि भगवान शिव ने एक राक्षस त्रिपुरासुर को हराया और उनकी जीत के सम्मान में देव दिवाली मनाई जाती है। इसे देवताओं की दीपावली कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि हिंदू देवी-देवता हर साल इस अवसर पर गंगा में स्नान करते हैं। देव दिवाली पर शहीदों को भी याद किया जाता है और सम्मानित किया जाता है। वे अपने लोगों की सुरक्षा और अपने देश के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर जो बलिदान देते हैं, उन्हें भी स्वीकार किया जाता है।

Leave a Comment