Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

मकर संक्रांति के दिन हरिद्वार में गंगा स्नान करने पर लगाई गई रोक  

देश में हर दिन तेजी के साथ बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारें नए-नए प्रतिबंध लगाती जा रही है। इस महामारी ने मकर संक्रांति पर होने वाले स्नान को लेकर भी बंदिशें लगा दी हैं। धार्मिक नगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति के दिन प्रशासन ने श्रद्धालुओं को हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करने पर रोक लगा दी है। उस दिन किसी को भी हर की पौड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं के 14 जनवरी मकर सक्रांति के दिन हर की पैड़ी पर स्नान पर ये रोक लगाई है। दूसरे प्रदेशों और अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को हर की पौड़ी में स्नान करने की प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है। ‌बता दें कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण की वजह से देश तीसरी लहर का सामना कर रहा है।‌

Leave a Comment