बाबा केदारनाथ धाम यात्रा ने बनाया कीर्तिमान, इस साल श्रद्धालुओं की उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, इसी महीने बंद होंगे कपाट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

बाबा केदारनाथ धाम यात्रा ने बनाया कीर्तिमान, इस साल श्रद्धालुओं की उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, इसी महीने बंद होंगे कपाट

उत्तराखंड स्थित चारों धामों के कपाट को बंद करने का आखिरी पड़ाव आ गया है। इसके बावजूद अभी श्रद्धालुओं की दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार चारों धामों में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। वहीं विश्व विख्यात केदारनाथ धाम यात्रा ने नया कीर्तिमान रचा है। केदारनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार यात्रा सीजन में 15 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। इससे पहले सबसे अधिक श्रद्धालु 2019 में यहां पहुंचे थे।‌‌ उस साल 10 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। धाम में इन दिनों मौसम साफ है। सुबह से शाम तक बाबा केदार की नगरी में चटक धूप खिल रही है और धाम के चारों ओर पहाड़ियां चांदी की तरह भी चमक रही हैं।‌‌ बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्री की लंबी लाइन लगी हुई है, जबकि संध्या आरती के समय भी मंदिर परिसर में खूब भीड़ जमा हो रही है। बता दें कि इसी महीने 27 अक्टूबर को भैया दूज के दिन बाबा केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ बंद की जाएंगे। ‌ ऐसे ही 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के दिन गंगोत्री धाम के और 27 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। सबसे बाद में आखिरी दिन बाबा बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद की जाएंगे।

Related posts

(PMV) इंतजार खत्म : देश में आज सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, “कीमत 5 लाख से भी कम”, एक बार चार्जिंग में 200 किलोमीटर भरेगी फर्राटा

admin

PM modi Kuwait visit : पीएम मोदी दो दिवसीय कुवैत दोरे पर रहेंगे

admin

VIDEO World Largest Delhi Mumbai Expressway रफ्तार का सफर : कल से शुरू होगा दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे का पहला चरण, देखिए देश के सबसे लंबे और फास्ट एक्सप्रेस वे की अद्भुत नजारा, पीएम मोदी ने भी वायरल की, देखें दोनों दिलचस्पी वीडियो

admin

Leave a Comment