Action AI summit एआई एक्शन समिट में पीएम मोदी ने कहा-भारत सार्वजनिक भलाई के लिए विकसित कर रहा AI एप्लीकेशन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक राष्ट्रीय

Action AI summit एआई एक्शन समिट में पीएम मोदी ने कहा-भारत सार्वजनिक भलाई के लिए विकसित कर रहा AI एप्लीकेशन

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत सार्वजनिक भलाई के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एप्लीकेशन विकसित कर रहा है और देश के पास दुनिया का सबसे बड़ा एआई टैलेंट पूल है। ‘एआई एक्शन समिट’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “देश यह सुनिश्चित करने के लिए अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए तैयार है कि “एआई का भविष्य अच्छे और सभी के लिए है।”

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भारत अपनी विविधता को देखते हुए अपना स्वयं का लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) बना रहा है। पीएम ने बताया, “कंप्यूटिंग पावर जैसे संसाधनों को एकत्रित करने के लिए हमारे पास एक यूनिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल भी है। यह हमारे स्टार्ट-अप और शोधकर्ताओं को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एआई की सकारात्मक क्षमता बिल्कुल अद्भुत है, लेकिन कई पूर्वाग्रह भी हैं जिनके बारे में हमें ध्यान से सोचने की जरूरत है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, “हमें पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर गुणवत्तापूर्ण डेटा सेट बनाना चाहिए। हमें टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण करना चाहिए और जन-केंद्रित एप्लिकेशन को बनाना चाहिए। हमें साइबर सुरक्षा, दुष्प्रचार और डीपफेक से संबंधित चिंताओं का समाधान करना चाहिए। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि तकनीक प्रभावी और उपयोगी होने के साथ स्थानीय इकोसिस्टम के अनुरूप हो।”

पूरी दुनिया में एआई तेजी से विकसित हो रहा है और उससे भी तेज रफ्तार से इसे लागू किया जा रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा, “एआई स्वास्थ्य, कृषि और अन्य के जरिए लाखों लोगों की जिंदगी को बदल सकता है। यह एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें सतत विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी।”

एआई के कारण नौकरियां खत्म होने की बहस पर पीएम ने कहा कि इतिहास गवाह है कि टेक्नोलॉजी के कारण काम खत्म नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा, “नौकरियों के प्रकार बदल जाते हैं और नई तरह की नौकरियां पैदा होती हैं। हमें इसके लिए स्किल और रि-स्किलिंग में निवेश करना होगा, जिससे एआई से संचालित होने वाले भविष्य के लिए लोग तैयार हो सकें।”

Related posts

VIDEO कृष्ण नगरी में गुंडागर्दी : मथुरा में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आरोपी गार्डों पर हुआ एक्शन, देखें वीडियो

admin

राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने बायो में खुद को डिसक्वालीफाइड एमपी बताया

admin

यूपी में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सभी उम्मीदवार निर्विरोध ही जीत गए

admin

Leave a Comment