Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सभी उम्मीदवार निर्विरोध ही जीत गए

उत्तर प्रदेश में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान अब नहीं होंगे। बता दें कि शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने सभी 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचन कर दिया है। ‌ जिसमें भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार निरोध निर्वाचित हुए। ‌राष्ट्रीय लोकदल (सपा समर्थित) से जयंत चौधरी, सपा के जावेद अली खान और कपिल सिब्बल (सपा समर्थित) के अलावा भारतीय जनता पार्टी के डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, दर्शना सिंह, बाबू राम निषाद, मिथलेश कुमार, डॉक्टर के लक्ष्मण, सुरेंद्र सिंह नागर और संगीता यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की 31 मई को आखिरी तारीख थी। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच हुई और तीन जून को नाम वापस लिए जाने की अंतिम तारीख तय थी‌ अगर शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचन नहीं होता तो मतदान 10 जून को निर्धारित किया गया था।

Leave a Comment