Uttarakhand Char Dham Yatra : मौसम साफ होते ही चार धाम में तीर्थयात्रियों की दिखाई देने लगी रौनक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand Char Dham Yatra : मौसम साफ होते ही चार धाम में तीर्थयात्रियों की दिखाई देने लगी रौनक

मौसम साफ होते चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा की रफ्तार तेज कर दी है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ जुट रही है। सोनप्रयाग से दोपहर 12 बजे तक कुल 9247 यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। धाम में भी दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही। सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह छह बजे यात्रियों का पहला जत्था धाम के लिए रवाना किया गया। यहां तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण राणा ने बताया कि केदारनाथ धाम में आए दिन खराब हो रहे मौसम को ध्यान में रखते हुए ही यात्री रवाना किए जा रहे हैं। इधर गुप्तकाशी से गौरीकुंड ता रात्रि प्रवास के लिए लगभग छह हजार यात्री रुके हुए हैं।

Related posts

Delhi bhagirath palace chandani chowk Fire : दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भागीरथ पैलेस में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

admin

6 फरवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’:  पीएम मोदी का छात्रों से संवाद, तनावमुक्त परीक्षाओं का संदेश

admin

VIDEO मुझे चलते जाना है… : भाजपा ने जारी किया पीएम मोदी का “नया धमाकेदार वीडियो”, विपक्ष को जवाब और साल 2024 लोकसभा चुनाव की भी शुरू हुई रणनीति, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment