आरपीएन सिंह के अलावा दो और कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, यूपी की इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

आरपीएन सिंह के अलावा दो और कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, यूपी की इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव


कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह दिल्ली में मंगलवार दोपहर 3 बजे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में उनकी जॉइनिंग केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कराई। बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है। आरपीएन सिंह के अलावा कांग्रेस नेता शशि वालिया और राजेंद्र अवाना ने भी बीजेपी का दामन थामा ।बीजेपी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारा प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा।

Related posts

UP Nagar nikay chunav भाजपा ने यूपी में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

admin

पार्टी हाईकमान ने यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम का किया एलान, 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किए गए घोषित, देखें लिस्ट

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने बूथ को मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति

admin

Leave a Comment