Uttarakhand देवभूमि में अपराध करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, सीएम धामी ने देहरादून में पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand देवभूमि में अपराध करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, सीएम धामी ने देहरादून में पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार, 4 सितंबर को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड का औचक निरीक्षण कर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पुलिस विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- देहरादून में पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, वैरिफिकेशन ड्राइव चलाने, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अधिकारियों को लव जिहाद व धर्मांतरण जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने व अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तकनीक का अधिक प्रयोग करने हेतु निर्देश दिए। पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली महिलाओं को सुरक्षित माहौल एवं आमजन को न्याय दिलवाने में अत्यंत सहायक होती है। पुलिस का व्यवहार आमजन के साथ मित्रवत होना चाहिए और अपराधियों के मन में पुलिस का भय भी होना चाहिए। उत्तराखण्ड ‘देवभूमि’ है, यहां के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु हम सख्त से सख्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

Related posts

Shani jayanti 2023

admin

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे भी बारिश ने धो डाला, मेजबान ने सीरीज 1-0 से जीत ली

admin

8 दिसंबर , शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment