Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 16, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश से एक और बड़े अफसर की दिल्ली में तैनाती, आदेश जारी, सात दिन में तीसरे आईएएस को केंद्र ने दी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश कैडर के 2011 बैच के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी मिली है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने जारी आदेश में उन्हें नई दिल्ली स्थित युवा कार्यक्रम विभाग में डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम के तहत पांच वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।


डीओपीटी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी को तत्काल वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त कर नई दिल्ली में पदभार ग्रहण करने के लिए भेजा जाए।


गौरतलब है कि पिछले सात दिनों के भीतर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले यह हिमाचल कैडर के तीसरे आईएएस अधिकारी हैं। इससे एक दिन पहले ही एक अन्य आईएएस अधिकारी को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), नई दिल्ली में डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


वहीं, सात दिन पहले हिमाचल के एक और आईएएस अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी देते हुए आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था। लगातार हो रही इन नियुक्तियों को हिमाचल कैडर के अधिकारियों पर केंद्र के बढ़ते भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment