Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी



उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) में अध्यक्ष पद रिक्त होने के बाद शासन ने आयोग के वरिष्ठतम सदस्य अनिल कुमार राणा को कार्यवाहक अध्यक्ष नामित कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश के अनुसार नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति और उनके पदभार ग्रहण करने तक अनिल कुमार राणा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

शासन के इस फैसले के बाद आयोग के प्रशासनिक, परीक्षा संबंधी और अन्य महत्वपूर्ण कार्य अब कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में संचालित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि आयोग की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने और विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है।

यूकेपीएससी राज्य की विभिन्न सरकारी सेवाओं में भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने वाली प्रमुख संवैधानिक संस्था है। ऐसे में अध्यक्ष पद लंबे समय तक रिक्त रहने की स्थिति में आयोग के कामकाज पर असर पड़ सकता था। शासन के इस निर्णय से आयोग के संचालन में निरंतरता बनी रहेगी और लंबित प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आयोग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Comment