Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से यूपी में तत्काल रैलियों पर रोक और चुनाव टालने की मांग की

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की तेज होती जा रही चुनावी जनसभाओं को लेकर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काफी तल्ख टिप्पणी करते हुए आगामी यूपी विधानसभा चुनाव टालने की मांग की है। साथ ही कोर्ट ने कहा है किकोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से मरीजों की संख्या हर दिन तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। साथ ही तीसरी लहर आने की संभावना है। ऐसे में यूपी विधानसभा चुनाव होने से हालात और बिगड़ेंगे।हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को टालने की मांग की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने कहा कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कोरोना की तीसरी लहर से जनता को बचाने के लिए चुनाव आयोग राजनीतिक पार्टियों की चुनावी रैलियों पर तत्काल रोक लगाए। उनसे कहा जाए कि वे चुनाव प्रचार टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से करें। प्रधानमंत्री चुनाव टालने पर भी विचार करें, क्योंकि जान है तो जहान है।

Leave a Comment