सीएम योगी की इस घोषणा का अखिलेश यादव ने किया स्वागत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम योगी की इस घोषणा का अखिलेश यादव ने किया स्वागत

बहुत कम ऐसे मौके होते हैं जब सत्ता पक्ष की योजनाओं और विकास कार्यों को विपक्षी नेता सराहना करते हैं। ऐसे ही यूपी में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा का स्वागत किया है। ‌बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिन पहले शुक्रवार को राम नगरी अयोध्या के दौरे पर गए थे। इस दौरान सीएम योगी ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया । साथ ही रामलला के दर्शन भी किए। इस मौके पर अधिकारियों से अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाने का भी आव्हान किया। इस दौरान सरयू किनारे सबसे बड़ा रिवर फ्रंट बनाने का निर्णय लिया गया। जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट के लिए अपनी मांग रख दी। उन्होंने लिखा, अयोध्या नगरी में सरयू तट पर रिवर फ्रंट बनाने की घोषणा का स्वागत है! साथ ही सपा सरकार में निर्मित और उप्र में रिवर फ्रंट विकसित करने का प्रतिमान बने ‘गोमती रिवर फ्रंट’ का भी सपा कालीन गौरव वापस लाया जाए। जब नदी भेद नहीं करती है तो नदियों में भेद क्यों किया जाए।

Related posts

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने नभ नेत्र का किया उद्घाटन

admin

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, पार्टी के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

admin

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Meet PM Modi Delhi ,: मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा-आज विश्व राजनीति जगत के “बॉस” से भेंट की, समान नागरिक संहिता समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment