पीएम मोदी के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शिलान्यास पर अखिलेश यादव का तंज  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

पीएम मोदी के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शिलान्यास पर अखिलेश यादव का तंज 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास कर रहे थे ठीक उसी समय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजधानी लखनऊ में एक जनसभा के दौरान भाजपा पर निशाना साध रहे थे। अखिलेश ने कहा कि पीएम मोदी ने आज जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास कर दिया है। ये भाजपा के लोग हैं जो एक तरफ हवाई अड्डा बेच रहे और दूसरी तरफ हवाई अड्डा बना रहे हैं। ऐसे में ये हवाई अड्डा किसलिए बन रहा, इसकी गणित मुझे समझ नहीं आ रही। उन्होंने कहा हवाई जहाज बेच दिया, जहां हवाई जहाज खड़े होते हैं वह वो एयरपोर्ट भी बेच दिया। जितने भी एयरपोर्ट बने है अब घाटे में है। दिल्ली का एयरपोर्ट कई हजार करोड़ के घाटे में है। सरकारी हवाई यात्रा करने वाली एयरलाइंस 60 हजार करोड़ के घाटे में है। उन्होंने कहा कि ये एयरपोर्ट इसलिए बन रहे हैं ताक‍ि उसे बेच सकें। अपने संबोधन में अख‍िलेश यादव ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा से दुखी है। हवाई जहाज, एयरपोर्ट सब बेच दिया। ये एयरपोर्ट जब बनकर तैयार हो जाएगा, इसे भी बेच देंगे।

Related posts

भाजपा में शामिल होते ही पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कहा, ‘योगी राज में मेरे पास एक भी गुंडे का फोन नहीं आया, मैं इस पार्टी से जुड़ कर प्रसन्न हूं’

admin

आरपीएन सिंह के अलावा दो और कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, यूपी की इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

admin

बिना बताए छुट्टी पर विदेश गईं यूपी की आईपीएस अधिकारी को सीएम योगी ने किया सस्पेंड, इस जिले की हैं रहने वाली

admin

Leave a Comment