अखिलेश यादव ने कहा, मेरे सपने में आकर भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं सपा की सरकार बनेगी  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

अखिलेश यादव ने कहा, मेरे सपने में आकर भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं सपा की सरकार बनेगी 

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भी चाहते हैं उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बने। बता दें कि सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण रोज उनके सपने में आते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ने की की मांग की है और कहा है कि यह भगवान कृष्ण की प्रेरणा से वह खत लिख रहे हैं।इसी बात को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने अखिलेश यादव से यह सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरे भी सपने में भगवान कृष्ण आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है जो रामराज्य लाएगी। हालांकि इस मामले में अभी तक भाजपा का कोई बयान नहीं आया है। ‌

Related posts

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले छह सपा के नेताओं ने छोड़ा अखिलेश का साथ

admin

बिहार में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

admin

यूपी में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव ने किया जीत का दावा

admin

Leave a Comment