यूपी के कई शहरों में हिंसा के बाद आज सीएम योगी के मीडिया सलाहकार का ट्वीट खूब हो रहा वायरल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी के कई शहरों में हिंसा के बाद आज सीएम योगी के मीडिया सलाहकार का ट्वीट खूब हो रहा वायरल

(UP violence) पैगंबर मोहम्मद के मामले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई हिंसा के बाद योगी सरकार ने  उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने इस हिंसा में शामिल 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ‌‌सहारनपुर, प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद और लखनऊ समेत कई शहरों से धरपकड़ का अभियान तेज हो गया है। हालांकि आज भी प्रयागराज में हिंसा होने की खबरें हैं। इसके साथ झारखंड की राजधानी रांची में भी अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है शनिवार को यहां भी कुछ स्थानों हिंसा की घटना हुई हैं। ‌ इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने यूपी में शुक्रवार को हुई हिंसा को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘उपद्रवियों याद रखो हर शुक्रवार के बाद एक शनिवार जरूर आता है’। ‌सीएम योगी के मीडिया सलाहकार का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि कानपुर में पिछली बार शुक्रवार को हिंसा हुई थी उसके बाद शनिवार को योगी सरकार ने दंगाइयों से निपटने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी थी। योगी सरकार ने दंगाइयों से निपटने के लिए सख्त एक्शन लिया है। ‌

यह भी पढ़ें–

Related posts

पीएम मोदी के लखनऊ पहुंचने पर सीएम योगी ने नए अंदाज में स्वागत करते हुए किया ट्वीट, देखें तस्वीरें

admin

यूपी में सपा की जारी की गई लिस्ट में अखिलेश ने इन जातियों के प्रत्याशियों को दिया टिकट, इतनी रही महिलाओं की संख्या

admin

Imran Masood : बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक को पार्टी से निकाला, 10 महीने पहले ही हुए थे शामिल

admin

Leave a Comment