उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद यूपी में बढ़ा दी हलचल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद यूपी में बढ़ा दी हलचल

योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यूनिफॉर्म सिविल कोड को प्रदेश में लागू करने की वकालत की है। मौर्य के बयान के बाद राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव पास किया था। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि सबका साथ, सबका विकास के तहत सबके लिए एक जैसा काम हो रहा है, तो यूनिफॉर्म सिविल कोड भी लागू होना चाहिए। हमारी सरकार इस पक्ष में है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड इस देश और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत जरूरी है।

Related posts

दो टूक: सीएम योगी ने प्रदेश में अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ किया बड़ा एलान

admin

Varanasi Holi manikarnika Ghat Devotees Policeman Lathicharge Video : वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर “चिता भस्म होली” खेल रहे श्रद्धालुओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक भांजी लाठियां, मची भगदड़, लाठी खाने वाले समझ नहीं पाए- उन्हें क्यों पीटा गया, देखें वीडियो

admin

सर्व शिक्षा अभियान के तहत सतहरिया में रैली निकालकर बच्चों को स्कूल जाने के लिए किया जागरूक

admin

Leave a Comment