September 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Live New Parliament building Rahul Gandhi Women Reservation Bill : सोनिया गांधी के बाद संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी के लाइव स्पीच शुरू, देखें वीडियो

नई संसद में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पहली बार संबोधित कर रहे हैं। बुधवार को महिला आरक्षण बिल पर पहले सोनिया गांधी सपा की सांसद डिंपल यादव, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम महिला सांसदों ने सदन में संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। अब राहुल गांधी महिला आरक्षण बिल पर सदन में संबोधित कर रहे हैं।

इससे पहले सोनिया ने कहा, ‘स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून सबसे पहले मेरे पति राजीव गांधी लाए थे, जो राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया था।

बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने उसे पास करवाया। इसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, यह बिल पास होने से सपना पूरा हो जाएगा।

इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये सिर्फ PM मोदी का बिल है, जिसने गोल किया, नाम उसी का होता है।

हमारे प्रधानमंत्री और हमारी पार्टी ये बिल लेकर आई है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। इस दौरान सदन में सांसदों ने हंगामा भी किया। लोकसभा में महिला आरक्षण पर कार्यवाही जारी है।

Leave a Comment