मुलायम सिंह परिवार में छह साल बाद ऐसी तस्वीर देखकर झूम उठे सपाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

मुलायम सिंह परिवार में छह साल बाद ऐसी तस्वीर देखकर झूम उठे सपाई

आखिरकार यूपी विधानसभा चुनाव में छह साल बाद मुलायम सिंह परिवार में एक ऐसी तस्वीर दिखाई दी, जिसका समाजवादियों को इंतजार था। बता दें कि इटावा में गुरुवार शाम को सपा की ओर से निकाले गए चुनाव प्रचार रथ में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव उनके पुत्र आदित्य यादव सवार हुए। 2016 के बाद पूरा परिवार एक बार फिर साथ नजर आया। बता दें कि साल 2017 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव के साथ खटपट होने के बाद चाचा शिवपाल यादव ने अपनी सियासी राह अलग कर ली थी। उन्होंने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी बना ली थी। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Related posts

शाहजहांपुर में पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर बोले, ‘यूपी+योगी=बहुत है उपयोगी’ सोशल मीडिया पर छाया

admin

बड़ी खबर : मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

admin

फेरबदल : योगी सरकार ने यूपी के 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, इन्हें मिली यहां तैनाती, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment