नाराज पुरोहितों को मनाने के बाद सीएम धामी ने केदारनाथ धाम में लगाए हर-हर महादेव के जयकारे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

नाराज पुरोहितों को मनाने के बाद सीएम धामी ने केदारनाथ धाम में लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 नवंबर को केदारनाथ दौरे को लेकर गुस्साए बैठे तीर्थ पुरोहितों ने फिलहाल अपना गुस्सा त्याग दिया है। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रियों हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे । यहां उन्होंने बंद कमरे में देवस्थानम बोर्ड बनाने को लेकर नाराज चल रहे तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज से लंबी बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा किहमारी सरकार जन-भावनाओं का सम्मान करने वाली है। तीर्थ-पुरोहित और पुजारियों के मान-सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। उसके बाद यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का दिल खोल कर स्वागत किया। जिससे ऐसा लग रहा है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा कुछ शांत हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कुछ राहत महसूस की है। बाबा केदारनाथ धाम से देहरादून रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत और  अन्य नेताओं, प्रशासनिक अफसरों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। ‌ इसके बाद सभी राजधानी देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

Related posts

हल्द्वानी में रेलवे लाइन के किनारे बसी बस्तियों पर सुप्रीम कोर्ट ने की मेहरबानी, नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, बनभूलपुरा में बसे हजारों लोगों को मिली राहत

admin

देव दीपावली के लिए बनारस को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया

admin

18 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment