मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लगाया रात्रिकालीन कर्फ्यू, सीएम योगी ने की घोषणा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लगाया रात्रिकालीन कर्फ्यू, सीएम योगी ने की घोषणा

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया था। आज उत्तर प्रदेश सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। बढ़ते खतरे के बीच यूपी में भी नाइट कर्फ्यू, शादियों में 200 लोगों की अनुमति, लेकिन नियम सख्त कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दहशत के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी ने 25 दिसंबर से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। वहीं, शादी- बारात के आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ 200 लोगों की अनुमति होगी। 25 दिसंबर से प्रदेश में हर दिन रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। बाजारों में मास्क नहीं, तो सामान नहीं के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों, बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य है। देश के किसी भी राज्य या विदेश से यूपी की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग, टेस्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

अब सपा के एमएलसी के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की छापेमारी, फिर सियासत गर्म

admin

मंगला प्रसाद गिरी ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोनीत, सर्वसम्मति से चुने गए

admin

नए साल से पहले सूचना भवन के तीन अधिकारियों को धामी सरकार ने दिया प्रमोशन

admin

Leave a Comment