युवाओं को सौगात : योगी सरकार ने खोला भर्तियों का पिटारा, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया इस साल का भर्ती कैलेंडर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

युवाओं को सौगात : योगी सरकार ने खोला भर्तियों का पिटारा, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया इस साल का भर्ती कैलेंडर



यूपी में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार ने भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की रिक्त पदों को भरने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ‘ग्रुप सी’ का इस साल भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। ‌आयोग वर्ष 2022 में 14 भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इनमें शामिल 10 लिखित परीक्षाओं के जरिये आयोग भर्तियां करेगा। आयोग के जारी की गई भर्ती कैलेंडर के अनुसार प्रदेश में 24,017 युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। इन भर्तियों का करीब 35 लाख युवाओं का इंतजार है। कैलेंडर में दी जानकारी के अनुसार यूपी की बड़ी भर्ती परीक्षाएं अगले महीने मई से शुरू हो जाएंगी और 11 दिसंबर तक चलेंगी। यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर मुख्य परीक्षा 08 मई 2022 के दिन आयोजित की जाएगी। वहीं यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 के दिन होगा। आयोग के कैलेंडर में जिन 14 भर्तियों की परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है, उनमें नौ लंबे समय से लंबित भर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा इस वर्ष आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2022) की तारीख का भी एलान कर दिया है। पीईटी 2022 का आयोजन 18 सितंबर को होगा।






Related posts

एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच जानिए पलड़ा किसका भारी 

admin

VIDEO Swami Prasad Maurya Controversial Statement: सपा नेता ने फिर दिया बेहूदा बयान : स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- “हिंदू कोई धर्म नहीं बल्कि धोखा है”, भाजपा ने दिया करारा जवाब, लोगों का फूटा गुस्सा

admin

बजट सत्र के दौरान संसद भवन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मुलायम सिंह से आशीर्वाद बना चर्चा में

admin

Leave a Comment