मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लगाया रात्रिकालीन कर्फ्यू, सीएम योगी ने की घोषणा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लगाया रात्रिकालीन कर्फ्यू, सीएम योगी ने की घोषणा

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया था। आज उत्तर प्रदेश सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। बढ़ते खतरे के बीच यूपी में भी नाइट कर्फ्यू, शादियों में 200 लोगों की अनुमति, लेकिन नियम सख्त कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दहशत के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी ने 25 दिसंबर से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। वहीं, शादी- बारात के आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ 200 लोगों की अनुमति होगी। 25 दिसंबर से प्रदेश में हर दिन रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। बाजारों में मास्क नहीं, तो सामान नहीं के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों, बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य है। देश के किसी भी राज्य या विदेश से यूपी की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग, टेस्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार, तीन पीएफआई के सदस्य भी जेल भेजे गए

admin

Ayodhya Ram Nagri lager lighting : दीपावली के लिए अयोध्या तैयार, रोशनी से जगमग राम नगरी, दिखा अद्भुत नजारा, पीएम मोदी जलाएंगे दीप, देखें वीडियो

admin

साधारण परिवार से आने वाले लड़के को मंत्री पद देकर विपक्ष को दिया करारा जवाब, मोदी-योगी मुसलमानों के सच्चे हितैषी: दानिश अंसारी

admin

Leave a Comment