खटीमा के बाद अब सीएम धामी ने चंपावत में आगे की सियासी पारी के लिए किया शंखनाद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

खटीमा के बाद अब सीएम धामी ने चंपावत में आगे की सियासी पारी के लिए किया शंखनाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लंबा रोड शो किया। इस दौरान सीएम धामी ने उप चुनाव से पहले अपनी ताकत भी दिखाई। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी चंपावत सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यहां से भाजपा के विजयी हुए विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीएम धामी के लिए सीट खाली कर दी। हालांकि अभी निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव की घोषणा नहीं की है लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत पहुंचकर रोड शो के साथ एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने चंपावत के आज के कार्यक्रम को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, आज विधानसभा चम्पावत के टनकपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुझे मां पूर्णागिरि, श्री गोल्ज्यू देवता के आशीर्वाद और जनता के स्नेह ने इस क्षेत्र की सेवा हेतु बुलाया है। हम श्री कैलाश गहतोड़ी जी द्वारा इस क्षेत्र में संचालित तमाम विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। आज विधानसभा चम्पावत में आयोजित बनबसा से टनकपुर तक रोड शो किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंची देवतुल्य जनता का आशीर्वाद पाकर मैं अभिभूत हूं। आपके अपार स्नेह हेतु सहृदय आभार। 

Related posts

वित्तीय गड़बड़ी मामले में जेल गए मृत्युंजय मिश्रा की रजिस्ट्रार पद पर दोबारा बहाली को लेकर सरकार पर उठे सवाल

admin

बढ़ रहा दहशत का माहौल : जोशीमठ में भू-धंसाव से बिगड़ते जा रहे हैं हालात, दो आलीशान होटलों को गिराने की उल्टी गिनती शुरू हुई

admin

Uttrakhand: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार, जल्द ही कमेटी सीएम धामी को सौंपेगी ड्राफ्ट

admin

Leave a Comment