कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बाद भाजपा विधायक उमेश शर्मा ने भी दिया इस्तीफा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बाद भाजपा विधायक उमेश शर्मा ने भी दिया इस्तीफा


उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे के बाद देहरादून की रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि हरक की नाराजगी उस वक्त की है जब प्रदेश सरकार में परिवर्तन हुआ था। वो खुद को पुष्कर सिंह धामी से वरिष्ठ मानते हैं। हालांकि बीजेपी हाईकमान ने उनको मनाने की पूरी कोशिश की। सूत्रों ने आगे कहा कि हरक कुछ विधायकों के साथ कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। फिलहाल अभी हरक सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक उमेश शर्मा भी अपनी सरकार से काफी समय से नाराज चल रहे थे। अभी कुछ समय पहले भाजपा हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड धामी सरकार में मंत्री बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उनको बनाया नहीं गया। 

Related posts

Uttarakhand कल सुबह बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे, मंदिर को फूलों से सजाया गया, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

admin

उत्तराखंड के विकास कार्यों को लेकर सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

admin

बाबा केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का किया विरोध, बिना दर्शन कर लौटे

admin

Leave a Comment