3 साल बाद चीनी सरकार पर्यटकों के लिए खोलेगी अपने बॉर्डर, कोविड के बाद से ही हैं बंद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

3 साल बाद चीनी सरकार पर्यटकों के लिए खोलेगी अपने बॉर्डर, कोविड के बाद से ही हैं बंद

चीन की शी जिनपिंग सरकार ने पदों के लिए अपने बॉर्डर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि कोविड-19 बाद चीन के बॉर्डर 3 साल से बंद थे। ‌ चीनी सरकार ने यह फैसला अपने यहां पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। इस बारे में देश की तमाम एम्बेसी को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अब ये एम्बेसीज अलग-अलग कैटेगरीज के वीजा फिर इश्यू कर सकेंगी। चीन के डिपार्टमेंट ऑफ कॉन्स्यूलर अफेयर्स ने भी वीजा जारी किए जाने की पुष्टि की है। चीन बुधवार से सभी तरह के वीजा जारी करने लगेगा। कुछ गंतव्यों के लिए फ्री वीजा एंट्री भी फिर से शुरू होगी, जिनमें हैनान द्वीप जैसे गंतव्यों के साथ-साथ शंघाई में प्रवेश करने वाले क्रूज जहाज भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में Covid-19 महामारी से पहले वीजा की जरूरत नहीं होती थी। 28 मार्च, 2020 से पहले जारी और अभी भी वैलिड वीजा होल्डर को चीन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

Related posts

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक का नाम बदला, अब इस नाम से जानी जाएगी यह सोशल साइट

admin

एआई को ‘नेशनल फ्रेमवर्क’ में लाने के लिए ट्रंप ने साइन किया ऑर्डर

admin

VIDEO UK Britain PM Rishi Sunak England T20 world cup Champion team England play cricket match : ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment