यूपी में लापरवाह अफसरों पर शुरू कार्रवाई, सीएम योगी ने इस जिले के डीएम को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में लापरवाह अफसरों पर शुरू कार्रवाई, सीएम योगी ने इस जिले के डीएम को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड


यूपी की कमान संभालने के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम योगी के पहले निशाना बने हैं सोनभद्र के जिलाधिकारी टीके शिबू। मुख्यमंत्री ने डीएम शिबू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि उनके खिलाफ पिछले काफी समय से शिकायतें आ रही थी। सबसे अधिक लापरवाही डीएम ने विधानसभा चुनाव के दौरान पोस्टल बैलट को सील न करने में दिखाई थी। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘डीएम टीके शिबू के खिलाफ खनन और अन्य निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें जनप्रतिनिधियों द्वारा की जाती रही है। इस मामले की पूरी जांच पड़ताल वाराणसी के कमिश्नर को सौंपी गई है।

Related posts

आगरा की बेटी अनन्या शर्मा की ‘अनन्या कृति’ ने किया मंत्रमुग्ध

admin

कल जारी होने वाले यूपीटीईटी परीक्षा के रिजल्ट में किया बदलाव, अब इस तारीख के बाद होगा घोषित

admin

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी संग काशी में बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की

admin

Leave a Comment