Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 8, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

कार्रवाई : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता प्रेम सिंह ड्रैक को दिखाया बाहर का रास्ता

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने नेता प्रेम सिंह ड्रैक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। ‌ प्रेम पर आरोप है कि वे लंबे समय से पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे।‌‌ ऐसे में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्हें 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि प्रेम सिंह लगातार कह रहे हैं कि अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी को टिकट न देकर पार्टी ने बड़ी गलती की है। उनके मुताबिक अंबेडकर बुद्धिजीवी मंच इसका विरोध भी करता है और समय आने पर उचित कदम भी उठाया जाएगा। उनकी तरफ से सीएम जयराम ठाकुर से भी अपील की गई है कि कौल सिंह का टिकट वापस लिया जाए।

Prem Singh Draikh

Leave a Comment