अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आचार्य धर्मेंद्र नहीं रहे, पीएम मोदी और देशभर के हिंदू संगठनों ने जताया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आचार्य धर्मेंद्र नहीं रहे, पीएम मोदी और देशभर के हिंदू संगठनों ने जताया शोक


90 के दशक में अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वामी आचार्य धर्मेंद्र नहीं रहे। आचार्य धर्मेंद्र का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 80 साल की आयु में आज निधन हो गया । उन्होंने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के आईसीयू में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बता दें कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा स्पीकर ओम बिरला समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर देशभर के हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने दुख जताया है। आचार्य ने श्रीराम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहकर अपना अहम योगदान दिया था। वे राममंदिर मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से बोलते थे। आचार्य धर्मेंद्र विश्व हिंदू परिषद से लंबे समय तक जुड़े थे, इस दौरान वे काफी चर्चा में रहे थे। आचार्य का जन्म 9 जनवरी 1942 को गुजरात के मालवाडा में हुआ।

Related posts

Amul milk New Rate अमूल ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, कंपनी ने अपने दूध के दाम बढ़ाए, नई कीमतें आज सुबह से गई लागू

admin

Budget 2025 LIVE : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण का लाइव प्रसारण

admin

PM Modi G-7 Summit Japan : पीएम मोदी छह दिवसीय अपने लंबे विदेश दौरे के लिए हुए रवाना, 3 देशों की करेंगे यात्रा, पापुआ न्यू गिनी जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने

admin

Leave a Comment