Sydney Attack: ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे  लोगों पर भयानक आतंकी हमला, 12 की मौत, 11 घायल, पीएम मोदी ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 22, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Sydney Attack: ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे  लोगों पर भयानक आतंकी हमला, 12 की मौत, 11 घायल, पीएम मोदी ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, वीडियो

सिडनी में हुए आंकी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। उन्होंने ‘एक्स’पर लिखा, “मैं ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए भयानक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया। भारत के लोगों की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है। ”

https://x.com/kaankit/status/2000151739727786039?t=xN4mrk4w-Dk4_DrZthaSGw&s=19

हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हमला यहूदी ऑस्ट्रेलियाई समुदाय को निशाना बनाकर किया गया है, उस दिन जब लोग खुशी और आस्था का पर्व मना रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहूदी ऑस्ट्रेलियन लोगों पर हमला, हर ऑस्ट्रेलियाई पर हमला है। आज रात पूरा देश मेरी तरह इस घटना से दुखी और टूट चुका है। यह हमारे जीवन के तरीके पर हमला है। प्रधानमंत्री ने इसे यहूदी विरोधी सोच से प्रेरित आतंकवादी हमला बताया और कहा कि बॉन्डी बीच पर जो हुआ, वह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान गई है, कई घायल हैं और परिवार गहरे सदमे में हैं। वहीं न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मैल लैन्यन ने बताया कि बॉन्डी बीच के कैंपबेल परेड इलाके में एक कार से कई देसी विस्फोटक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

https://x.com/kaankit/status/2000151739727786039?t=xN4mrk4w-Dk4_DrZthaSGw&s=19

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रसिद्ध बोंडी समुद्र तट पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो बंदूकधारियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। दो पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दो हमलावरों में से एक को मार गिराया है, जबकि दूसरा हमलावर पकड़ा गया है और गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने एक हमलावर की पहचान की है। हमलावर की पहचान 24 वर्षीय नवीद अकरम के रूप में हुई जो सिडनी का रहने वाला है।

https://x.com/Brand_Netan/status/2000143631681003987?t=6uVPCE6SFdAZ1QoPqG7ePw&s=19

पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा है।प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने इस घटना को स्तब्धकारी और दुखद बताया है। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी को आतंकवादी हमला घोषित किया गया है।सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, यह गोलीबारी आठ दिवसीय यहूदी त्योहार हनुक्का की पहली रात को हुई। बंदूकधारियों ने उस वक्त गोलीबारी शुरू कर दी, जब यहूदी त्योहार की शुरुआत के उपलक्ष्य में समुद्र तट पर आयोजित एक कार्यक्रम के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने बच्चों और बुजुर्गों को अंधाधुंध निशाना बनाया। एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि उसने कम से कम 10 लोगों को जमीन पर पड़े देखा और हर जगह खून बिखरा हुआ था।

Related posts

PM Modi G-7 Summit Japan : पीएम मोदी छह दिवसीय अपने लंबे विदेश दौरे के लिए हुए रवाना, 3 देशों की करेंगे यात्रा, पापुआ न्यू गिनी जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने

admin

Israel Hamas Jung जंग के बीच पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कहा- हमास को खत्म करके ही रहेंगे

admin

गौतम अडानी की अब तक सबसे बड़ी डील, दो प्रसिद्ध कंपनियों को और खरीदा

admin

Leave a Comment