पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन

(panjab former CM captain Amrinder Singh join BJP) : कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। आखिरकार आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ‌‌दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री और तीन बार पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी ज्वाइन करवाई। कैप्टन अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया है। अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। भाजपा लंबे समय से पंजाब में एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश कर रही है, जो हिंदू निर्वाचन क्षेत्र को भी स्वीकार्य हो। अमरिंदर सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं। जब वह पंजाब के सीएम थे तो उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कहा था कि पीएम संपर्क करने पर हमेशा सहयोग करते हैं। बता दें कि अमरिंदर सिंह और पीएम मोदी के बीच अच्छे संबंध हैं।

Related posts

पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

admin

PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात, जनसभा के दौरान विपक्ष पर साधा निशान

admin

बिलावल भुट्टो एससीओ समिट में भाग लेने के लिए गोवा पहुंचे, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा- यहां आकर खुश हूं, दो दिवसीय विदेश मंत्रियों का सम्मेलन आज से

admin

Leave a Comment