Boat Accident हादसा : यूनान में 500 लोगों को ले जा रही नौका समुद्र में समा गई, 100 की मौत, कई लापता, लीबिया से इटली जा रही थी नाव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Boat Accident हादसा : यूनान में 500 लोगों को ले जा रही नौका समुद्र में समा गई, 100 की मौत, कई लापता, लीबिया से इटली जा रही थी नाव

Libya Boat Accident Tripoli

Tripoli : यूनान में एक दुखद हादसा हुआ। 500 प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई, जिससे कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे। तटरक्षक बल, नौसेना और विमानों ने रात भर व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने यात्री लापता हैं। दक्षिण यूनान में समुद्र में हुई भीषण नौका दुर्घटना में लापता सैंकड़ों लोगों की तलाश का अभियान जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई थी, जिससे कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 78 शव बरामद किए गए हैं। बचावकर्ताओं ने 104 यात्रियों को बचाया है, जिनमें मिस्र, सीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और फलस्तीन के नागरिक शामिल हैं। ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे।

Related posts

इस कार की नीलामी ने अब तक विश्व में सभी रिकॉर्ड तोड़े, बिजनेसमैन ने खरीदी

admin

PM Modi foreign visit : प्रधानमंत्री फिर चार दिवसीय दौरे पर विदेश जाएंगे, इन दो देशों की करेंगे यात्रा

admin

India-US Trade Deal: कार से लेकर कपडों तक, टैरिफ में 32% की राहत से भारत के किन  सेक्टर्स को होगा बड़ा फायदा

admin

Leave a Comment