Boat Accident हादसा : यूनान में 500 लोगों को ले जा रही नौका समुद्र में समा गई, 100 की मौत, कई लापता, लीबिया से इटली जा रही थी नाव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Boat Accident हादसा : यूनान में 500 लोगों को ले जा रही नौका समुद्र में समा गई, 100 की मौत, कई लापता, लीबिया से इटली जा रही थी नाव

Libya Boat Accident Tripoli

Tripoli : यूनान में एक दुखद हादसा हुआ। 500 प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई, जिससे कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे। तटरक्षक बल, नौसेना और विमानों ने रात भर व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने यात्री लापता हैं। दक्षिण यूनान में समुद्र में हुई भीषण नौका दुर्घटना में लापता सैंकड़ों लोगों की तलाश का अभियान जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई थी, जिससे कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 78 शव बरामद किए गए हैं। बचावकर्ताओं ने 104 यात्रियों को बचाया है, जिनमें मिस्र, सीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और फलस्तीन के नागरिक शामिल हैं। ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे।

Related posts

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग में 5 लोगों की मौत,कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर में हुई घटना

admin

G-20 SUMMIT BALI MEETING : पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से की मुलाकात, शी जिनपिंग अचानक सामने आ गए, प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति अलग अंदाज में मिले, देखें वीडियो और तस्वीरें

admin

Israel Palestine War भीषण जंग : इजराइल-फिलिस्तीन में रॉकेट और बमों से हमले जारी, हमास के आतंकियों ने दक्षिणी इजरायल में घुसकर मचाया नरसंहार, महिलाओं की हत्या कर सड़क पर घुमाया, हदें पार की, सैकड़ों लोगों की मौत, भयानक मंजर देख थर्रा गई दुनिया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment