Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

ABVP : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 28 से देहरादून में होगा, सीएम धामी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 से 30 नवम्बर 2025 को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून यूनिवर्सिटी में केंद्रीय टीम के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।



मुख्यमंत्री ने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के अधिवेशन युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एबीवीपी जैसे संगठन देश की युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड की देवभूमि पर आयोजित यह विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन युवाओं में नए उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति की भावना का संचार करेगा।

उन्होंने एबीवीपी को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार अधिवेशन की सफलता के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

Leave a Comment