दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय चुनीं गईं मेयर, भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय चुनीं गईं मेयर, भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया

राजधानी दिल्ली में 80 दिनों बाद हुए मेयर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय महापौर चुनी गई हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हराया है. मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं.मेयर बनने के बाद डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी शैली ओबेरॉय को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। डॉ. शैली ओबेरॉय को मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।

Related posts

Maharashtra politics : एनसीपी पर हक के लिए चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार में आज सबसे बड़ी सियासी महाजंग, मुंबई में बढ़ी सरगर्मियां

admin

पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा में बनाए गए एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

admin

यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment