पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ होने से अगले दो दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में मौसम लेगा करवट, बारिश, बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने का जारी किया अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
मौसम

पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ होने से अगले दो दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में मौसम लेगा करवट, बारिश, बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने का जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट लेगा। इस दौरान तेज हवाएं बहेंगी और गरज चमक के साथ ऊंचे हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली कमी आएगी व लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, दक्षिण में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हिमालयी क्षेत्रों पर फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेगा और बादलों की आवाजाही रहेगी। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा में बर्फबारी एवं बारिश की संभावना है, जिसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंचने से सुबह शाम सर्दी के ग्राफ में इजाफा हो सकता है। फिलहाल, सुबह कई जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। उधर, कश्मीर घाटी में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधियां होने का अनुमान है, जिसके बाद घाटी में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से शनिवार तक चमोली, उत्तराखंड, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश की गतिविधियां होंगी। इस दौरान बर्फबारी में तेजी आएगी। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने से न्यूनतम और अधिकमत तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। उधर, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति है। बर्फीली जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस -15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

Related posts

Himachal Landslide  : हिमाचल प्रदेश में आज फिर टला बड़ा हादसा, नेशनल हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़, घटना के बाद सड़क पर एनएचएआई ऑफिसर की खुलेआम दादागिरी देखें वीडियो

admin

Weather Alert : हिमाचल में भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा, संकट  की घड़ी में सेना के जवान जब हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री लेकर पहुंचे तो प्रभावित लोगों के खिले चेहरे, देखें वीडियो, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

admin

विदा ले रहे मानसून ने यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर में मचाया कहर, “मूसलाधार बारिश ने कई शहरों की बिगाड़ दी सूरत”, देखें तस्वीरें

Leave a Comment