देहरादून में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, डील से पहले तीन युवक गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, डील से पहले तीन युवक गिरफ्तार


    AI Generated Representative Image”

देहरादून के पटेल नगर थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की तैयारी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो देसी तमंचे, दो मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों निर्माणाधीन हाईवे के पास हथियारों का सौदा करने पहुंचे थे, जहां मुखबिर की सूचना पर उन्हें दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि हाल ही में भुड्डी गांव में अपने सगे भाई को गोली मारने वाले आरोपी ने भी इन्हीं लोगों से हथियार खरीदा था। इस इनपुट के आधार पर पुलिस अब पूरे हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पटेल नगर पुलिस आईएसबीटी और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र स्थित चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाईवे के नीचे तीन संदिग्ध युवक मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो देसी तमंचे, दो मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए वहां पहुंचे थे। फरहान और जैद ने पुलिस को बताया कि वे हथियार अपने गांव से लेकर आए थे और उन्हें फरमान बेग को बेचने की तैयारी थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरहान (20) और जैद (18), निवासी हरिद्वार तथा फरमान बेग (21), निवासी आजाद कॉलोनी, पटेल नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक फरहान और जैद के पास से एक-एक देसी तमंचा 315 बोर और दो-दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि फरमान बेग के कब्जे से एक 32 बोर की देसी पिस्टल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले।
पुलिस ने जब बरामद हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

फर्जी सिम और साइबर ठगों पर कसेगा शिकंजा: उत्तराखंड पुलिस और दूरसंचार विभाग ने बनाई संयुक्त रणनीति, अब हर संदिग्ध नंबर और डिजिटल ठगी पर रहेगी पैनी नजर

admin

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए आज 47 बरस के, घंटाघर से संकल्प दौड़ को झंडी देकर किया रवाना

admin

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Meet PM Modi Delhi ,: मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा-आज विश्व राजनीति जगत के “बॉस” से भेंट की, समान नागरिक संहिता समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment