Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज हनुमान जी के जन्मोत्सव पर अलग दिखाई दिया नजारा

आज हनुमान जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अलग नजारा दिखाई दिया। इस बार धर्म नगरी वाराणसी हनुमान जी की जयंती पर पूरे देश भर में सुर्खियों में है। जयंती पर पूरे देश भर में आज हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ लगी है। ‌ लेकिन वाराणसी में कई हिंदू संगठन मंदिरों के बाहर और चौराहे पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा अखंड रामायण पाठ कर रहे हैं। लाउडस्पीकर पर होने वाली अजान को लेकर उठाए गए सवालों के बीच हनुमान जयंती के मौके पर हिंदूवादी संगठन लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ जगह-जगह बजा रहे हैं। हिंदूवादी संगठन हिंदू रक्षा दल ने एलान किया है कि वो काशी के मंदिरों को चिह्नित कर वहां लाउडस्पीकर लगाएगा और नमाज के पांचों वक्त वहां से हनुमान चालीसा बजाया जाएगा।

Leave a Comment