Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

यूपी बोर्ड का अंग्रेजी पेपर हुआ लीक, 24 जिलों में आज होने वाली परीक्षा रद, शिक्षा मंत्री के कुर्सी संभालते ही नकल माफियाओं ने दिया चैलेंज

एक बार फिर उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले साल 28 नवंबर को आयोजित यूपी टीईटी की परीक्षा में भी पर्चे लीक हो गए थे। जिसकी वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद टीईटी की परीक्षा इसी साल 23 जनवरी को आयोजित की गई थी। लेकिन शिक्षा व्यवस्था के मैनेजमेंट और योगी सरकार की भी इस मामले में खूब किरकिरी हुई थी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल भी उठाए थे। आज एक बार फिर से यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 12वीं का अंग्रेजी का पेपर आउट हो गया है। अंग्रेजी का पर्चा लीक होने के बाद योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री बनाए गए संदीप सिंह की भी जवाबदेही शुरू हो गई है। संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा मंत्री की कुर्सी संभालते ही नकल माफियाओं ने चैलेंज भी दिया है। सबसे खास बात यह है कि अंग्रेजी की परीक्षा आज दोपहर 2 से 5 बजे तक होनी थी। 24 जिलों में 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा रद कर दी गई है। बाकी अन्य जिलों में अंग्रेजी का पेपर निर्धारित समय पर होगा। इन जिलों में रद की गई है। बोर्ड ने बताया कि आगरा, मैनपुरी,मथुरा, अलीगढ़ ,गाजियाबाद, बागपत, बदायूं,शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर , महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर , प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़ ,बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली में अंग्रेजी का पेपर रद हो गए हैं। 

Leave a Comment