Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र को मिली राहत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को आज हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी।हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा को जमानत दी है। बताया जा रहा है कि आशीष कल तक जेल से बाहर आ सकते हैं। पिछले साल 3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर के तिकुनिया हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी। लखीमपुर हिंसा केस में उत्तर प्रदेश एसआईटी ने हाल ही में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र को मुख्य आरोपी बताया था।

Leave a Comment