Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दिल्ली में स्कूल, संस्थान अभी बंद रहेंगे, वीकेंड कर्फ्यू हटाया जाएगा




राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से कोरोना के के स कम आ रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाया जाएगा, लेकिन नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, साथ ही बाजारों में लागू ऑड-ईवन की व्यवस्था भी खत्म की जाएगी। गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया है। दिल्ली में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खुल सकेंगे । कोरोना के कारण अभी शादी समारोह में केवल 20 लोगों को ही जाने की इजाजत थी लेकिन डीडीएमए शादी में मेहमानों के शामिल होने की संख्या में छूट देने का एलान कर दिया है। अब शादी में अधिकतम 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं। हालांकि, शिक्षण संस्थान और स्कूल अभी बंद रहेंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि राज्य में कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा था कि आज दिल्ली में 5 हजार से कम मामले आएंगे। इसके आलावा राज्य में कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी से कम रहेगा।

Leave a Comment