Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

अमित शाह के दौरे से पहले एक्टिव हुए सीएम धामी, परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे। वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा और पदयात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा अमित शाह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन कुंदन परिहार भी मौजूद रहे।

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम के दौरान आमजन और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment