Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent Trending

महंगाई का झटका : आज ही अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जान लीजिए कितनी बढ़ी कीमतें, नई दरें कल से होंगी लागू

आम आदमी का महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दोनों कंपनियों ने प्रति लीटर 2 रुपये तक कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई कीमत 14 मई यानी गुरुवार से ही लागू हो जाएंगी.

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगी. अमूल ने दूध के ये दाम पूरे भारत में बढ़ाए हैं. नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी. यानी गुरुवार से ही अमूल का एक लीटर वाला पैकेट 2 रुपये महंगा मिलेगा

कीमतों में यह ताजा बदलाव अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगा, जिनमें अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध शामिल हैं.

Leave a Comment